AMD Ryzen R5 vs Intel Core i5 Comparison (2019-2020)

आज की इस Post में मैं आपको बताने वाला हूँ ,कि AMD Ryzen R5 और Intel Core i5 में कौन सा CPU आपके लिए बेहतर है। तो आइये देखते हैं। 

आज हम इस Post में Compare करेंगे Intel Core i5 10400 को AMD Ryzen R5 3600 से क्यूंकि अगर आप दोनों ही Processor के Price को देखोगे तो लगभग दोनों ही Processor Same से Price में आपको मिल जाते हैं। लेकिन अब बात है, Performance की क्यूंकि आप सभी चाहते हैं की आपको स्पीड बेहतर मिले और कुछ छोटे Gamer भी यही चाहते हैं, की Gaming में भी CPU की स्पीड बेहतर हो। दोस्तों अगर आप इन दोनों Processor को लेकर उलझन में हैं, तो  हमारी ये पोस्ट आखिर तक पढ़ें। 

Physical Configuration.

सबसे पहले हम बात कर लेते हैं। दोनो Processor को Compare करने से पहले physical Configuration के बारे में जोकि अगर आप दोनों को Side By Side On Paper At least Compare करते हो ना, तो बहुत ही similar बैठते हैं। मतलब की दोनो ही Processor में आपको 6th Core और 12th Thread देखने को मिल जाते हैं। दोनों ही out of the box काफी अच्छा Gaming performance और CPU Performance भी काफी अच्छा Provide कर देते हैं।हालांकि Intel जो अभी भी 14 ++++ Nano मीटर पर है। और Ryzen आपका 7 Nano मीटर पर आ चूका है। तो अब यहाँ पर अगर आप Efficiency Wise Compare करते हो न , तो आपको पता चलेगा की AMD Ryzen Intel से At least On Paper बेहतर है। वहीँ यहाँ पर बात आती है ,CPU Performance की तो दोनों ही Processor आपको CPU Performance ना बहुत ही Similar कुछ हद्द तक देते भी हैं।



Comparison.

अब दोनों ही Processors  को अगर आप Side By Side Compare करते हो और Daily Task करते हो जैसे की थोड़ी बहुत Editing हो गया, Browsing हो गया। तो यहाँ तो यहाँ पर आप कोई ज्यादा बड़ा Difference Notice नहीं कर पाओगे। जब तक यहाँ आप आप कोई Heavy CPU Task नहीं करते , जैसे की अगर आपको बहुत ही High Level की वीडियो Editing करनी है। आप 4k वीडियो editing करना चाहते हो। तब यहाँ पर अगर आप Side By Side इन दोनों Processor को Compare करते हो ना , तब Ryzen जो है। Intel से Hardly 10% बेहतर है। जोकि AMD Ryzen के लिए अच्छी बात है। क्यूंकि यहाँ पर आप देख सकते हो, आपको CPU Power ज्यादा मिल रहा है। और आपका यहाँ पर Time भी Save होता है वीडियो Editing में। और अगर आप कोई भी CPU Heavy Task करते हो ,तो आपको AMD Ryzen के साथ जाने में काफी Advantage मिलने वाला है। हालाँकि Real Life में अगर आप छोटे मोटेकाम करते हो ,तो आप Difference जो है। ज्यादा Notice दोनों ही Processor के बीच नहीं कर पाओगे।वहीँ यहाँ पर दूसरी चीज़ आती है।

Gaming.

Gaming के साथ जो सीन है वो थोड़ा सा Opposite है। मतलब की यहाँ पर अगर आप दोनों ही Processor के साथ Gaming करते हो न, तो Real Life में आप Difference बता नहीं सकते। Intel Core i5 10400 जो हमारा Processor है न, वो AMD Ryzen R5 3600 से थोड़ा सा बेहतर है। मतलब की अगर आप दोनों ही Processors के Side By Side Gaming Batch Mark करते हो न, Frape लगा के 2080 ti Use करके तो आपको दोनों ही processors में मात्र 5 से 10 Fps के बीच ही Difference देखने को मिलेगा। On Average आप ऐसे समझो कि केवल Intel Core i5 10400, AMD Ryzen R5 3600 से 7% ही बेहतर है। वो भी तब जब आप 2080 ti use करते हो। वहीँ अगर आप budget segment का graphics card Use करने वाले हो जैसे कि Gigabyte GeForce GT 710 , ASUS AREZ-PH-RX550-2G , Zotac GeForce GT 1030 तो ये जो gape है न 5 से लेकर 10 Fps का वो और भी कम हो जाता है। तो भले ही आप On Paper Difference देख सकते हो। लेकिन Real Life में दोनों ही Processors के बीच Gaming Difference बहुत ही ना के बराबर होता है। अब तक अगर आपने इस Post को धयान में रख्खा होगा तो आप सभी ये समझ गए होंगे की चाहे CPU Heavy Task करना हो, या फिर Gaming करना हो। दोनों में से आप  किसी भी Processors  केसाथ जाते हो ना Real Life में उतना बड़ा Difference नहीं है। सिर्फ छोटा मोटा Difference है। जिसको आप बड़ी आसानी से Manage भी कर सकते हो। दोनों ही के साथ अगर आप जाओ तो आप disappoint नहीं होंगे।

Processior Value.

लेकिन एक बात सामने आती है ,वो होती है किसी भी चीज़ की Value आप कितना पैसे दे रहे हो और बदले में आपको क्या मिल रहा है।  Factor होता है। उस लिहाज से आपको AMD Ryzen आपको Much Better Value Provide करता है। Currently अगर आप Indian मार्किट में AMD Ryzen R5 3600 लेने जाते हो ना तो ये Processor आपको 15500 से 16000 के बीच आराम से मिल जाता है। वही अगर आप Intel Core i5 10400 तो ये Processor आपको 18500 से लेकर 19000 तक मिलता है। यहाँ पर आप देख सकते हो दोनों ही Processors के बीच लगभग 3000 रुपयों का फर्क है। तो अब आपको सोचना होगा की आप 3000 Extra क्यों खर्च करें जबकि आपको Similar Processor AMD Ryzen R5 3600 मिल रहा है। तो यहाँ पर आप देखेंगे की AMD Ryzen R5 3600 को थोड़ा सा Advantage है। दूसरी बात यहाँ पर Factor आ जाता है Motherboard का Currently अगर आप i5 के Motherboard को देखते हो ना तो वो आपको कम से कम 12000 के देखने को मिलते हैं। में आपको कम से कम बता रहा हूँ। लेकिन अगर आप अच्छा लेने के लिए जायेंगे तो 18000 से Motherboard की शुरुआत होगी। वही अगर आप AMD Ryzen R5 3600 के लिए Motherboard देखते हो ना तो आपको 7 या 8 हजार रुपयों में मिल जायेगा। और एक अच्छे VRM वाले Motherboard 12 से 13 हजार रुपयों में मिल जाते हैं। तो यहाँ पर अगर आप Processors और Motherboard के Combo को Side By Side Compare करते हो ना तो ये Price का Difference और भी बढ़ जाता है। जो difference पहले 3000 रूपये का था वो Difference अब बढ़ कर लगभग 7000 का हो जायेगा। यहाँ पर अगर आप Intel का Plate farm चाहते हैं तो आपको 7000 रूपये Extra खर्च करने होंगे। नहीं तो आप AMD Ryzen के साथ जाकर 7000 रूपये Save भी कर सकते हैं। जिस से आप अपने नए कंप्यूटर का Graphics Card भी Buy कर सकते हैं। और लास्ट में आपको एक बात और बताना चाहूंगा AMD Ryzen R5 3600 overclock है इसे हम Overclock करके इसकी Performance को भी बढ़ा सकते हैं। 

दोस्तों आपको बताना चाहूंगा मैंने यहाँ दोनों Processors में से किसी भी Processor को आपके लिए Suggest नहीं किया है अगर आप कोई भी Processor Buy करते हैं तो वो आपकी अपनी सोच है। जिसमे में किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हूँ 

Leave a Reply