Difference Between WD Blue, Black, Green, Purple, Gold And Red

दोस्तों, आज की इस Post में हम बात करने वाले हैं। Desktop Computer की Internal Hard Disk Drive के बारे में Actually दोस्तों, होता क्या है, जब आप एक नया Computer Build कराते हैं। या फिर खुद Build करते हैं। तो आप सब कुछ तो देखकर और सोच समझ कर खरीद लेते हैं। लेकिन HDD आप Gb के According खरीदते या फिर लगवाते हैं। आपको जितना Space चाहिए आप उतनी ही Gb की HDD खरीदते हैं। या जिससे आप Computer Build करा रहे हैं। उस से बोल देते हैं कि हमे 1tb या 2tb HDD Computer में लगवानी है। लेकिन उसके पीछे भी बहुत सारे Factors होते हैं। जिन पर आप ध्यान नहीं देते।



अगर हम बात करें WD यानी Western Digital के बारे में WD कंपनी छः प्रकार की Hard Disk Provide कराती है। यकीन आपमें से शायद ही किसी को ये बात पता हो। इसलिए हम इस पर ध्यान नहीं देते हैं। क्यूंकि आपको पता ही नहीं होता है। कि Hard Disk छः प्रकार की होती है। और उन Hard Disk की क्या क्या खूबी होती है। और कौन सी Hard Disk हमे अपने काम के According लगवानी है। लेकिन आप बस दुकानदार को Hard Disk का Space बताकर वही Hard Disk ले लेते हैं। जो दुकानदार आपको लगा कर देता है। और फिर जब आप उस Computer को Use करते हैं। तो हमे उस Computer में कमी तो महसूस होगी लेकिन हम ये पता नहीं कर पाएंगे की कमी क्या है। Computer में Hard Disk की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ये तो आपको पता ही होगा। 





इस Post को आखिर तक पढ़ें जिससे आपको पता चल जाये की अगर आप नया Computer Build करा रहें हैं। तो आपको कौन सी Hard Disk अपने Computer में लगवानी चाहिए। 





All WD Hard Disk Drive





यहाँ पर आप देख सकते हैं। ये WD की सभी Hard Disk Color wise आती हैं। और जितनी भी HDD हैं। उन सभी HDD के Color का अलग अलग मतलब और अलग अलग Specification होता है। और इन सभी का अलग अलग उपयोग होता है। हम आज आपको बताएंगे की कौन सी HDD आपको कहाँ और कैसे उपयोग करनी है। यहाँ पर आप देख सकते हैं। कि Green, Blue, Black, Purple, Red, And Gold ये छः प्रकार की Hard Disk Provide कराती है WD कंपनी और इन सभी का अलग अलग उपयोग होता है। अलग अलग Field में यहाँ पर मैं आपको बताऊंगा की आपके लिए कौन सी HDD है Perfect .







WD Blue


तो आइये सबसे पहले हम बात करते हैं, Blue Hard Disk के बारे में जो आपको मार्किट से लगभग 3300 रूपये में मिल जाएगी। जब भी आप मार्किट से नया Computer Build कराने जायेंगे तो ज्यादातर आपको Computer में यही HDD देखने को मिलेगी। सबसे पहले आपको ध्यान रखना होगा की HDD के Price देख कर HDD न खरीदें क्यूंकि महंगी HDD आपके काम में ज्यादा Perfect उपयोग हो ये जरूरी नहीं है। आपको HDD वही खरीदनी है जो आपके काम में Perfect हो। ये जो Blue HDD आती है ये सिर्फ General Purpose के लिए आती है। जैसे की हम किसी Official में किसी भी प्रकार का Software चलाते हैं। या फिर कोई भी Normal Software Use करते हैं। तो Official Work में ये Hard Disk आप उपयोग कर सकते हैं। ये Official Use के लिए बिलकुल Perfect है। और किसी भी तरह की Problem आपको नहीं आएगी। Market में इस HDD की Availability 80Gb से 6Tb तक है। अगर आप General Purpose केलिए Computer Build करा रहे हैं तो ये HDD आप उपयोग कर सकते हैं।









WD Black


अब बात करते हैं, Black HDD के बारे में जिसका Price मार्किट में लगभग 5500 रूपये है। ये Best Performance Hard Disk है। जैसे अगर आप ज्यादा Heavy काम करते हैं। जिसके अंदर बहुत ही Fast Work करना होता है। अगर आप Mixing, Video Editing और YouTube इत्ययदि चलाते हैं। और इसके लिए आप Computer Build कराते हैं। और अगर आप WD Black HDD उसमे लगवाते हैं। तो यकीन मानिए आपको बहुत अच्छी Performance मिलने वाली है। क्यंकि इस Black HDD में Rendering और Mixing भी बहुत Fast होगी। अगर आप कोई भी महंगा Computer Build करा रहे हैं। मेरी राय माने तो आप थोड़ा और खर्च करके Black HDD ही लगवाएं। इस Black HDD की भी Availability मार्किट में 320Gb से लेकर 6Tb तक है।









WD Green


अब बात करते हैं, WD Green Hard Disk के बारे में ये जो Green HDD होती है। मार्किट में इसका Price लगभग 3500 रूपये है। ये HDD बहुत ही Slow होती है। Write और Read में बहुत ही ज्यादा समय लगाती है। आप इस Hard Disk को Windows Operating System के लिए अगर Use कर रहें हैं तो, आपको इसमें बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्यूंकि Green HDD की Performance बहुत ज्यादा Slow होती है। ये HDD कंपनी द्वारा Secondary Storage के रूप में launch की गयी है। जिसमे आप कोई भी Data Store कर सकते हैं। जैसे मान लो आपका वीडियो Editing का काम है तो इस काम में आपको बहुत ज्यादा Data Store करके रखना पड़ता है। उसके लिए आप WD Green HDD का प्रयोग कर सकते हैं। Slow होने की वजह से इसके अंदर Data काफी हद तक Save रहता है। ये HDD जल्दी Crash नहीं होती है। इसलिए मैंने आपको बोला है कि इस HDD को कंपनी ने सिर्फ Data Save रखने के लिए बनाया है। इस Green HDD की  भी  Availability  मार्किट में 80Gb से लेकर 6Tb तक है।







WD Purple


अब बात करते हैं, WD Purple Hard Disk के बारे में ये जो Purple HDD होती है। मार्किट में इसका Price लगभग 3600 रूपये है। ये एक Surveillance Hard Disk Drive है। Surveillance का मतलब होता है, ये जो आप CCTV कैमरे लगाते हैं। उसका जो DVR होता है। उसके लिए ख़ास इस HDD को बनाया गया है। DVR के लिए Special इस लिए बनाया गया है, क्यूंकि जो आपके DVR होते हैं। वो Permanent On रहते हैं। जिसकी वजह से ये HDD 24×7 ये HDD On रहती है। और ये 24×7 Write करने का काम करती है। इसके अंदर Write करने का जो System बनाया गया है। वो बहुत ही ज्यादा Advance है। क्यूंकि इस HDD को 24×7 Write ही करना होता है। Read तो ये HDD बहुत ही कम करती है, क्यूंकि जब हम कोई पीछे की वीडियो देखते हैं। तो बस तभी ये HDD Read करती है। नहीं तो हर टाइम Write ही करती रहती है। Developers की माने तो इस HDD को बहुत ही Advance बनाया गया है। इस Purple HDD की भी Availability मार्किट में 1Tb से लेकर 10Tb तक है।








WD Red


अब बात करते हैं, WD Red Hard Disk के बारे में मार्किट में इसका Price लगभग 5500 रूपये है। ये Red HDD जो होती है। ये NAS के लिए आती है। NAS ( Network Attached Storage ) यानी की Networking के लिए ये Hard Disk बनाई गयी है। जैसे Server बनाकर आपको अलग Computer आपको रखना है। उसके अंदर क्या होता है। Data या कोई भी File Store करके रख दिया जाता है। जिसे Networking के माध्यम से हमें Share करना है। किसी दूसरे Computer में यानी दूसरे Computer / Mobile में Internet के जरिये Download कराना है। Share करने में Data Read होता है। जैसा मैंने आपको अभी बताया की Purple HDD ख़ास Write करने के लिए बनाई गयी है। ठीक वैसे ही Red HDD को Specially Data Read करने के लिए बनाया गया है। क्यूंकि ये HDD Permanent Read होती रहेगी। और इसमें Write होने का काम कभी कभी होगा। अगर आपके पास भी कोई Read करने का काम है। तो Red HDD ही खरीदें। क्यूंकि Red HDD का Read करने वाला System बहुत ही Powerful बनाया गया है। इस Red HDD की भी Availability मार्किट में 1Tb से लेकर 10Tb तक है।







WD Gold


अब हम बात करेंगे WD Gold Hard Disk Drive के बारे में इसका मार्किट में Price लगभग 9000 रूपये है। इस Gold HDD की भी Availability मार्किट में 1Tbसे लेकर 12Tb तक है। ये एक Enterprise Class Hard Disk है। ये Use होती है Data Storage के लिए जितने भी Data सेंटर होते हैं। जैसे मान लीजिये Bank का Data .जो Bank का Data सेंटर होता है। उसमे जो Hard Disk लगी होती हैं। वो सभी Hard Disk Gold लगी होती हैं। क्यूंकि वहां पर Read और Write दोनों ही काम करने होते हैं। जहाँ पर Data सेंटर होता है। वहां पर Data Write भी किया जाता है और Read भी किया जाता है। और Read And Write दोनों की बहुत ही Fast Speed होती है। और 24×7 Data सेंटर के जो Computers होते हैं। वो कभी भी बंद नहीं होते हैं। अगर Data सेंटर में लगे Computers बंद हो जाते हैं तो सभी कार्य रुक जाते हैं। अगर आप कोई भी Risky Work कर रहे हैं तो WD Gold HDD ही अपने Computer में लगाएं। 




Note – यहाँ पर मैंने जो जानकारी दी है वो सिर्फ 1tb Hard Disk Drive के बारे में दी है। अगर आप कोई भी HDD खरीदते हैं तो उस से मेरा कुछ लेना देना नहीं है। 



उम्मीद करता हूँ आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी।

Leave a Reply